आज एक नई पारी प्रारंभ करने का दिन था।
सहारनपुर से वापस होकर एक बार फिरसे प्रिय प्रयागराज में सेवा का अवसर मिला है। इस
बार नैनी क्षेत्र में स्थापित प्रोफेसर राजेंद्र सिंह (रज्जू भय्या) विश्वविद्यालय
में वित्त अधिकारी के पद की जिम्मेदारी है। साथ ही डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद नेशनल
लॉ यूनिवर्सिटी के वित्त नियंत्रक का अतिरिक्त प्रभार भी देखना है।
ज्वाइन करने से पहले संगम क्षेत्र के
बड़े हनुमान जी का दर्शन करने का सौभाग्य मिला। शनिवार के दिन दर्शनार्थी भक्तों की
अपार भीड़ थी। विश्वविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर व हमारे सर गंगानाथ झा
छात्रावास के जूनियर डॉ सुशील कुमार सिंह के सहयोग से दर्शन-पूजन निर्विघ्न
सम्पन्न हुआ।
अपनी पूर्वाधिकारी से चार्ज लेकर कुलपति जी के समक्ष हम उपस्थित हुए और विश्वविद्यालय की अगणित उपलब्धियों पर चर्चा हुई। आगे के कार्यक्रमों की तैयारी पर भी विचार विमर्श हुआ। शिक्षक संघ के पदाधिकारी भी मिलने आये।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
आपकी टिप्पणी हमारे लिए लेखकीय ऊर्जा का स्रोत है। कृपया सार्थक संवाद कायम रखें... सादर!(सिद्धार्थ)