हमारी कोशिश है एक ऐसी दुनिया में रचने बसने की जहाँ सत्य सबका साझा हो; और सभी इसकी अभिव्यक्ति में मित्रवत होकर सकारात्मक संसार की रचना करें।

गुरुवार, 5 सितंबर 2024

महामहिम ने कुलगीत के लिए दिया सम्मान

आज शिक्षक दिवस को ही Maa Shakumbhari विश्वविद्यालय का दूसरा दीक्षांत समारोह भी था। इस अवसर पर मेधावी बच्चों को मेडल देने महामहिम राज्यपाल और हमारी कुलाधिपति सहारनपुर पधारीं। मेरे द्वारा रचे हुए कुलगीत की रचना के लिए प्रशस्ति-पत्र पर हस्ताक्षर तो 22 फरवरी 2024 को हो गए थे लेकिन धूमधाम से मंच पर उनके हाथों से इसे ग्रहण करने का सौभाग्य आज ही मिला।। साथ में पुरस्कार राशि का चेक तो सोने में सुहागा ही हो गया। आपसब की बधाइयों के लिए अग्रिम धन्यवाद। ,🙏🏻🎉💐 इस कुलगीत का आनंद लेने के लिए लिंक ये रहा - https://youtu.be/ooR8QIkvgKw?feature=shared See less

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

आपकी टिप्पणी हमारे लिए लेखकीय ऊर्जा का स्रोत है। कृपया सार्थक संवाद कायम रखें... सादर!(सिद्धार्थ)